जगदलपुर: NIA के IG बनाए जाने के बाद आईजी सुंदरराज पी ने बस्तर की जनता और सुरक्षा बलों के प्रति जताया आभार
बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि पिछले सालों में मिली हर उपलब्धि सभी संबंधित पक्षों के सामूहिक प्रयास, समर्पण और बेहतर समन्वय का परिणाम रही है। उन्होंने वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ अभियान में शहीद हुए पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों, स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और मीडिया कर्मियों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।