अशोक नगर: मुड़रा बहादरा में खेत पर किसान से मारपीट जान से मारने की धमकी मामला दर्ज
अशोकनगर। जिले के पिपरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़रा बहादरा में एक 50 वर्षीय किसान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुमेर सिंह यादव (50) पुत्र पूरन सिंह यादव निवासी ग्राम मुड़रा बहादरा सोमवार शाम करीब 4 बजे अपने खेत पर मौजूद थे।