महोबा: चरखारी बाईपास पर जमीन कब्जे को लेकर विवाद, विरोध करने पर किया गया मारपीट का प्रयास
Mahoba, Mahoba | Apr 13, 2026 चरखारी बाईपास पर जमीन कब्जे को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि एचपी पेट्रोल पंप के पास नीलेश हरदया की निजी जमीन पर कुछ लोग जबरन निर्माण करा रहे थे, जिससे सरकारी ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हो रहा है। विरोध करने पहुंचे भाई कुनाल पर पत्थरों से हमले का प्रयास किया गया। पीड़ित ने यूपी-112 को सूचना देकर कोतवाली में तहरीर दी है।