अंबाह: कमतरी हनुमान मंदिर जा रही फॉर्च्यूनर वित्त का पुरा नहर में पलटी, अंग्रेजी के शिक्षक व यूट्यूबर पीयूष शर्मा की मौत
Ambah, Morena | Aug 27, 2026 अंबाह से कमतरी हनुमान मंदिर जा रही फॉर्च्यूनर दोपहर वित्त की पुरा पुलिया के पास अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे में अंग्रेजी विषय के प्रसिद्ध शिक्षक और यूट्यूबर पीयूष शर्मा की मौत हो गई। वाहन में आदित्य गुदेनिया, अरविंद शर्मा, नवनीत उपाध्याय और सागर बाथम भी सवार थे। सूचना पर दिमनी पुलिस मौके पर पहुंची।