फारबिसगंज: फारबिसगंज प्रखंड प्रमुख के उपचुनाव में ओमप्रकाश पासवान विजय.
फारबिसगंज प्रखंड प्रमुख पद के लिए मंगलवार को चुनाव हुआ. इस मौके पर दो पंचायत समिति सदस्य ने नामांकन किया जिसमें पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश पासवान 25 वोट से विजय घोषित किए गये.ओमप्रकाश पासवान को 35 वोट मिले जबकि सुरेश पासवान को 10 वोट मिले. प्रखंड प्रमुख पद के उपचुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी.प्रखंड प्रमुख पद पर विजय घोषित होने पर समर्थकों में हर्ष.