झांसी: झांसी से चली ट्रेन पर हरपालपुर में हुआ पथराव, अंदर के यात्रियों ने गेट नहीं खोले तो बाहर से लोगों ने किया पथराव
Jhansi, Jhansi | Jan 28, 2025 झांसी से चलकर प्रयागराज जा रही पैसेंजर ट्रेन पर हरपालपुर के पास पथराव हुआ है। पहले से भरी ट्रेन के यात्रियों ने अंदर से ट्रेन के दरवाजे लगा लिए, जिसके बाद ट्रेन जब हरपालपुर पहुंची तो स्टेशन पर खड़े यात्रियों ने दरवाजे खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन जब दरवाजे नहीं खुले तो भीड़ उग्र हो गई और ट्रेन पर पथराव कर दिया।