झांसी: पुलिस ने सुजवाहा नगर, पुनावली व खनियन चौराहा समेत अन्य शराब के अड्डों पर मारा छापा, 725 लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामद
Jhansi, Jhansi | Jan 28, 2025 अवैध शराब के उत्पादन बिक्री एवं तस्करी रोकने के दृष्टिगत जिलाधिकारी झाँसी व जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में आबकारी विभाग की गठित टीमों द्वारा चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत टीम द्वारा अवैध शराब निर्माण, बिक्री के दृष्टिगत सुजवाहा नगर, पुनावली, खनियन चौराह समेत अन्य शराब के अड्डो पर अलग- अलग समय मे छापामार दबिश दी गई।