झांसी: झांसी स्टेशन पर एक घंटे में 5 हजार यात्री पहुंचे, बैरिकेडिंग लगाकर संभाली गई भीड़
Jhansi, Jhansi | Jan 27, 2025 झांसी में मौनी अमावस्या पर शाही स्नान के लिए प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं का हुजूम स्टेशन पर उमड़ पड़ा। यहां से ट्रेन में सवार होने के लिए बुंदेलखंड के कई जिलों से श्रद्धालु स्टेशन पहुंचे। एक घंटे में पूरा प्लेटफॉर्म श्रद्धालुओं से पट गया। ऐसे में किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए रेलवे समेत सुरक्षा बलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी।