झांसी: झांसी मंडल का समपार फाटक संख्या 394 मरम्मत कार्य के कारण 29 जनवरी से 31 जनवरी तक रहेगा बंद
Jhansi, Jhansi | Jan 27, 2025 रेल प्रशासन ने आम जनमानस को सूचित किया है कि उत्तर मध्य रेलवे झाँसी मंडल के रेलवे समपार फाटक संख्या 394 डबरा यार्ड सुगरमिल से चुंगी नाका रोड पर रेल ट्रैक की मरम्मत कार्य के कारण, यह समपार फाटक दिनांक 29 जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा। वही सड़क यातायात को सुचारू रूप से बनाए रखने हेतु निम्न वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।