कालपी: निवाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने आत्महत्या की, मामा के घर घूमने गई किशोरी ने जहरीली दवा खाकर किया सुसाइड
Kalpi, Jalaun | May 27, 2026 कालपी कोतवाली क्षेत्र से बुधवार सुबह 11 बजे जानकारी मिली कि निवाड़ी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी की आत्महत्या से सनसनी फैल गई, बताया जा रहा है कि 16 वर्षीय छात्रा गर्मियों की छुट्टियों में अपने मामा के घर घूमने गई थी, जहां उसने जहरीली दवा खाकर आत्महत्या कर ली, हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।