चूरू: चूरू के पारखों का नोहरा में डांडिया की धूम, विधायक हरलाल सहारण और सभापति विनय गोयनका ने किया उद्घाटन
Churu, Churu | Oct 18, 2026 चूरू के परखों का नोहरा में पारंपरिक वेशभूषा, रंग-बिरंगी रोशनी और डीजे की धुनों के बीच रविवार को डांडिया कार्यक्रम आयोजित हुआ। श्री केशवम इवेंट्स की ओर से आयोजित डांडिया फेस्ट 2026 में महिलाओं और युवतियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। डांडिया की धुन पर थिरकते प्रतिभागियों ने भारतीय संस्कृति, लोक परंपरा और सामूहिक उल्लास की खूबसूरत तस्वीर पेश की।