बरहेट: रोहड़ा गांव के पास बाइक ने टोटो को मारी टक्कर, किशोरी घायल
शनिवार को रोहड़ा गांव के समीप एक तेज रफ्तार बाइक के टोटो में टकराने से टोटो में सवार आमतोला गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी सुमी मुर्मू घायल हो गई, जिसका प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में किया गया। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद बरहेट थाना पुलिस सीएचसी बरहेट पहुंचकर मामले की जानकारी घायल किशोरी से लिया।