जहानाबाद: जिला परिषद की सामान्य बैठक में दुकान निर्माण, एवं विभिन्न योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश
जहानाबाद। समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में सोमवार को जिला परिषद अध्यक्ष अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई तथा प्रशासनिक स्वीकृति और भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया गया। 15वीं वित्त आयोग की राशि से योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।