बटियागढ़: शहजादपुरा गांव के पास अज्ञात ट्रेक्टर ने मारी बाइक सवारों को टक्कर,1 की मौत,2 घायल
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के शहजादपुरा गांव के पास अज्ञात ट्रेक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो सवार गंभीर रूप से घायल हुए,यूपी के ललितपुर जिले निवासी बाइक सवार शादी समारोह में शामिल होने बाइक से बटियागढ़ के नीमखेड़ा गांव जा रहे थे तभी अज्ञात ट्रेक्टर ने टक्कर मार दी,घटना में महाराज सिंह गौंड की मौत हो गई,पुलिस जांच जारी है।