बटियागढ़: बटियागढ़ में बुजुर्ग, दिव्यांगों का मतदान कराने घर घर पँहुचा मतदान दल
चुनाव आयोग व जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर आज बटियागढ़ में मतदान दल द्वारा लोकसभा चुनावों के लिए घर घर जाकर बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओ का मतदान कराया गया टीम ने सभी वार्डो में चिन्हित दिव्यांग,बुजुर्ग मतदाताओ के घर पूरी प्रक्रिया कर मतदान कराया,दल में पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारी,माइक्रोऑब्जर्वर ,सेक्टर आफिसर व सुरक्षा व्यवस्था में बटियागढ़ पुलिस रही