बटियागढ़: स्वीप प्लान के तहत बटियागढ़ में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
जिला निर्वाचन अधिकारी दमोह के निर्देस पर स्वीप प्लान के तहत आज बटियागढ़ में अधिकारियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली,बटियागढ़ जनपद सीईओ और सभी विभागों के अधिकारी,कर्मचारियों ने,रैली के रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया नगर में भृमण कर मतदाताओ को जागरूकता सन्देश देने निकला और लोगो से मतदान की अपील की,यह रथ बटियागढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायतों में जाएगा