बटियागढ़: केरबना पुलिस चौकी के पास स्विफ्ट कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर,घायल को बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया
बटियागढ़ थाना के केरबना पुलिस चौकी के पास स्विफ्ट कार ने साइकिल सवार एक व्यक्ति को टक्कर मार दी ,हादसे में घायल लख्खू आदिवासी उम्र 45 वर्ष को इलाज के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, साइकिल सवार केरबना के जमुनिया गांव जा रहा था तभी तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी,घटना में घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल दमोह रेफर किया गया