#देहरादून प्रेमनगर थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम #हत्या, गले पर धारदार हथियार के कई निशान
देहरादून के थाना प्रेमनगर क्षेत्र में करीब 40 वर्षीय मदन नाम के व्यक्ति की हत्या से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मदन कल रात से अपने घर से लापता था, जिसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
आज शाम मदन का शव बरामद हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक उसके गले पर धारदार हथियार से वार किए जाने के कई निशान मिले हैं।.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हत्या के पीछे की वजह क्या है और वारदात को किसने अंजाम दिया—इन तमाम सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है।
एसपी सिटी शेखर चंद्र सुयाल ने घटना को लेकर क्या जानकारी दी है, सुनिए...
रिपोर्ट पवन लिंगवाल
Dehradun, देहरादून, Uttarakhand, India Uttarakhand Police Aryandra Sharma Vikasnagar, Dakpathar Dehradun, Uttarakhand