सिधौली: संदिग्ध अवस्था में खिड़की पुरवा निवासी युवक ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, 8 मई को होनी थी शादी
जनपद के सिधौली तहसील क्षेत्र के खिड़की पुरवा गांव में रहने वाले एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास सन्दिग्ध अवस्था में कर लिया था जिसके बाद हालत बिगड़ने पर परिवार के सदस्यों के द्वारा युवक को स्वास्थ्य केंद्र सिधौली में ले जाया गया था, जहां से डॉक्टर ने गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भेजा है जानकारी के अनुसार युवक की 8 मई को शादी होनी थी।