खंडवा नगर: खंडवा में तबादला घोटाला: रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर का बिचौलिया हॉस्टल अधीक्षक सस्पेंड
खंडवा के जनजातीय कार्य विभाग में हुए थोकबंद तबादलों के मामले में एक हॉस्टल अधीक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि, रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर संतोष शुक्ला के लिए उन्होंने बिचौलिये का काम किया। असिस्टेंट कमिश्नर रहते हुए संतोष शुक्ला ने जो ट्रांसफर व पोस्टिंग ऑर्डर निकाले थे, उनके लिए हॉस्टल अधीक्षक, प्राचार्य और टीचरों से लेनदेन का काम किया गया।