बिरनी: पलौंजिया ठाकुरबाड़ी में डीसी-एसपी ने किए मां दुर्गा के दर्शन
Birni, Giridih | Oct 17, 2026 दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर बिरनी प्रखंड के पलौंजिया ठाकुरबाड़ी में गिरिडीह जिले के उपायुक्त रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर जिले की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। साथ ही पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया