ग्यारसपुर: अयोध्या ट्रस्ट में भ्रष्टाचार के आरोपों पर भड़का रघुवंशी समाज, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में चढ़ावे, दान राशि और जेवरात के कथित दुरुपयोग के आरोपों को लेकर रघुवंशी समाज ने नाराजगी जताई है। बुधवार दोपहर 12 बजे जिला रघुवंशी समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता विदिशा ग्यारसपुर शमशाबाद लटेरी सभी जगह के एकत्रित हुए और कलेक्ट्रेट पहुंचे तथा डिप्टी कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।