फतेहाबाद: फतेहाबाद के ग्राम बमरौली में संदिग्ध परिस्थितियों में जली महिला की उपचार के दौरान हुई मौत
Fatehabad, Agra | May 18, 2026 फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव बमरौली में संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसी विवाहिता की सोमवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। पीहर पक्ष ने ससुरालियों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप लगाया है।