झाझा: रजला गांव में क्रिकेट खेलते समय युवक ने किशोर पर बैट से किया हमला
Jhajha, Jamui | Jan 2, 2026 रजला गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान एक युवक ने एक किशोर के साथ मारपीट कर घायल कर देने का मामला शुक्रवार की दोपहर 1 बजे सामने आया, जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झाझा में हुआ। घायल किशोर की पहचान रजला गांव के संजय यादव का पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई। घायल किशोर के पिता ने बताया कि क्रिकेट खेलने के दौरान नवीन ने विवाद किया और फिर बैट से मेरे बेटे क