झाझा: नववर्ष पर नागी पक्षी आश्रयणी व यक्षराज स्थान समीप वनक्षेत्र में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी
Jhajha, Jamui | Jan 1, 2026 नववर्ष के मौके पर झाझा स्थित नागी पक्षी आश्रयणी केंद्र और यक्षराज स्थान समीप वनक्षेत्र में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। यक्षराज स्थान के पास पहाड़ों में बसे घने वन क्षेत्र में सुबह करीब 9 बजे से ही पिकनिक मनाने वालों का तांता लगना शुरू हो गया। दोपहर 2 बजे के बाद परिवार और मित्र समूहों की संख्या और बढ़ गई, जिन्होंने प्राकृतिक वातावरण के बीच नववर्ष का आनंद ल