झाझा: झाझा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म की सीढ़ी से गिरकर महिला यात्री घायल हुई
Jhajha, Jamui | Jan 1, 2026 झाझा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे ट्रेन पकड़ने के दौरान एक महिला रेलयात्री के घायल होने का मामला सामने आया। बताया गया कि ट्रेन पकड़ने के लिए जा रही महिला की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिससे वह प्लेटफॉर्म की सीढ़ी से गिरकर घायल हो गई। घायल महिला को उसके पति द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झाझा में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार कि