बाढ़: सड़क चौड़ीकरण में पाइप फूटने और उमानाथ सीढ़ी टूटने की समस्या का विधायक जल्द करेंगे समाधान
Barh, Patna | Apr 8, 2026 बाढ़ में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के दौरान लगातार पीएचईडी के पाइप गड्ढा करने के दौरान फट जा रहा है, जिसके कारण हजारों लीटर पानी सड़क पर फैलकर बर्बाद हो रहा है। वहीं बाबा उमानाथ की सीढ़ियों से उत्पन्न समस्याओं का जल्द निदान करने का बाढ़ विधायक ने भरोसा दिलाया है। उन्होंने बुधवार की शाम लगभग 6 बजे बताया कि इसका जल्द ही समाधान हो जाएगा।