ब्यौहारी: बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी, दो युवक घायल
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के टिहकी गांव के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई, जिससे उस पर सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना शनिवार शाम 4 बजे के आस पास की बताई जा रही है।