नौतन: नौतन प्रखंड में ठगी का मामला: ग्रामीणों के खाते से लाखों रुपए गायब, शिकायत दर्ज
नौतन प्रखंड क्षेत्र के मंगलपुर कला पंचायत के वार्ड नंबर,तीन,चार,व पांच में एनजीओ का नाम लेकर सरकारी स्तर पर सामग्री वितरित करने के नाम पर तीस ग्रामीणों के खाते से लाखों रुपए की निकासी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।इस बावत गुरुवार के दोपहर करीब एक बजे सभी पिड़ीत प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर बीडीओ से मिलकर अपना दुखड़ा सुनाया।