सूरजगढ़: सूरजगढ़ा के जकरपुरा स्थित श्री राम जानकी ठाकुरवाड़ी में मनाई गई परशुराम जयंती
रविवार अपराह्न 3 बजे सूरजगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के जकरपुरा स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी में परशुराम जयंती समारोह पूर्वक बनाई गई. कार्यक्रम का आयोजन ब्राह्मण स्वाभिमान संगठन इकाई द्वारा किया गया. कार्यक्रम में संगठन के जिला अध्यक्ष निर्मल कश्यप झा मुख्य रूप से मौजूद रहे. उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए.