देेेवरिया: स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत सुभाष चौक पर स्थित राम जानकी मंदिर में सदर सांसद ने की साफ-सफाई
Deoria, Deoria | Jan 18, 2024 देवरिया सदर सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी ने भाजपा द्वारा प्रभु राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर चलाये जा रहे स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत सुभाष चौक स्थित राम जानकी मंदिर में साफ-सफाई किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राम नाम के श्रवण मात्र से जीवन का उद्धार होता है। संसार में सभी लीलाएं परमात्मा ने रचाई हैं।प्रभु राम के अस्तित्व को नकारने वाले विपक्षी दल आज देश को राममय होते देख बेचैन हो रहे।