देेेवरिया: सदर कोतवाली क्षेत्र के चिंतामनचक गांव में दिनदहाड़े चले गोली में फरार चल रहे विकास यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Deoria, Deoria | Jan 18, 2024 सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिंतामन चक निवासी रोहित यादव पुत्र रामवदन यादव के ऊपर कुछ दिन पहले गोली फायर किये जाने के सम्बन्ध में पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था ।जिसमें तीन की गिरफ्तारी पहले हो चुकी थी । फरार चल रहे विकास यादव निवासी-सकरापार को आज गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली पुलिस ने चकियवा ढाला फाटक के पास से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार कार्यवाही करने में जुट गई है।