देेेवरिया: महुआडीह चौराहे पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा
Deoria, Deoria | Jan 18, 2024 महुआडीह चौराहा पर बुधवार की शाम को ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।महुआडीह थानाक्षेत्र के करजहां गांव के ब्रह्मा सिंह (68), बुधवार को महुआडीह चौराहा पर बाइक से बाजार करने गए थे। शाम को वह घर वापस लौट रहे थे। चौराहा के पास उनकी बाइक देवरिया की तरफ जा रही ट्रक की चपेट में आ गई। उक्त शव का आज हुआ पोस्टमार्टम