देेेवरिया: सोनूघाट गांव में सुबह खेत देखने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, 5 बच्चों का पिता था मृतक
Deoria, Deoria | Jan 18, 2024 देवरिया कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सोनूघाट निवासी मोतीलाल जायसवाल की सुबह संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। वह सुबह में अपनी फसल देखने के लिए खेत पर गया था। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने खेत के समीप उसे गिरा हुआ देखा। आनन-फानन में घर वाले उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने मोतीलाल जायसवाल को मृत घोषित कर दिया।