भिंड नगर: भिंड जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर परिजनों का फूटा गुस्सा, बच्चा वार्ड में बंद पड़ी एसी पर उठाए सवाल
भिंड जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। बच्चा वार्ड में भर्ती बच्चों के परिजनों का आरोप है कि भीषण गर्मी के बावजूद वार्ड में लगी एसी खराब पड़ी हुई है, जिससे मरीजों और उनके अटेंडरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।