अथमलगोला: अथमलगोला में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
अथमलगोला थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर हत्या के प्रयास की घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद रविवार दोपहर करीब 1 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।