ईरान-अमेरिका-इजराइल के बीच युद्ध में ईरान के सुप्रीम लीडर की जान चली गई. खामेनई की मौत की खबर के बाद देश के कई हिस्सों से प्रदर्शन की तस्वीर सामने आई है. पहले कश्मीर-यूपी में अमेरिका के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन हुआ. इसके बाद अब झारखंड की राजधानी रांची में शिया समुदाय ने विरोध मार्च निकाल कर विरोध दर्ज किया है. कर्बला चौक स्तिथ मस्जिद जाफ़रिया से ज़ुहर की नमाज़ के बाद प्रदर्शन शुरू हुआ.