बिसौली: बिसौली नगर में विद्युत संविदा कर्मियों ने प्रदर्शन कर ऊर्जा मंत्री को भेजा ज्ञापन
बिसौली में विद्युत संविदा कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को 3 बजे करीब जोरदार प्रदर्शन किया और ऊर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। बताया गया कि मध्यांचल प्रबंधन द्वारा अपने ही आदेशों का उल्लंघन करते हुए मानक समिति की रिपोर्ट आने से पहले ही आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटाकर नए कर्मचारियों को नियुक्त किया जा रहा है।