संभल: संभल में हज की तैयारी के तहत हाजियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मरकजी मदरसा अहले सुन्नत अजमल उल उलूम में किया गया
मरकजी मदरसा अहले सुन्नत अजमल उल उलूम में एक शिविर का आयोजन हाजियों के प्रशिक्षण को लेकर किया गया। शिविर में हाजियों को हज के महत्वपूर्ण अरकान और पांच विशेष ध्यान दोनों की जानकारी दी गई। इस बार डिजिटल सुविधाओं के उपयोग पर भी विशेष जोर दिया गया।