सदर: सोशल मीडिया स्टेटस के बाद युवक की मौत, शव रविदास घाट पर मिला
Sadar, Varanasi | Apr 29, 2026 चितईपुर थाना क्षेत्र के करौंदी इलाके से लापता युवक निखिल राय उर्फ निशु का शव रविदास घाट पर मिलने से सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह 10:21 बजे निखिल ने सोशल मीडिया पर भावुक स्टेटस डालते हुए डॉक्टरों और दवाइयों से परेशान होने की बात लिखी और “गंगा मां” का जिक्र किया। इसके बाद वह अपनी स्प्लेंडर बाइक से घर से निकला और वापस नहीं लौटा।