शामली: शामली में पुलिस टीम पर फायरिंग की वारदात में मुजफ्फरनगर निवासी अभियुक्त की रिमांड, बरामद हुआ तमंचा व खोखा कारतूस
Shamli, Shamli | Aug 2, 2026 पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि 17 जुलाई को चेन स्नेचरों से मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने फहीम नाम के बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया था, जबकि उसका साथी मुजफ्फरनगर के किदवई नगर का अदनान पुलिस पर फायरिंग कर भाग गया था। आदर्श मंडी पुलिस द्वारा अभियुक्त अदनान को मुजफ्फरनगर जेल से रिमांड पर लेकर वारदात में प्रयुक्त तमंचा व 1 खोखा कारतूस बरामद किया है।