बारां: सात दिन बाद भी आरोपी नहीं पकड़े गए, गत दिनों SP कार्यालय में दिया था धरना, पुलिस ने 5 दिन में कार्रवाई का किया था वादा
Baran, Baran | Apr 9, 2026 बारां जिले के शाहाबाद क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुलिस प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन पर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। पीड़ित महावीर बंजारा का आरोप है कि पुलिस ने 5 दिन में आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा देकर एसपी कार्यालय के बाहर दिए धरना-प्रदर्शन समाप्त करवाया था, लेकिन 7 दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।