देहरादून: देहरादून में जूस विक्रेता की घिनौनी हरकत, प्राइवेट पार्ट को साफ कर बरतन में डाला, हुआ हंगामा
राजधानी देहरादून से एक शर्मनाक और घिनौनी घटना सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान और आक्रोशित कर दिया है। कोर्ट तिराहे के पास जूस बेचने वाले एक युवक की हरकत कैमरे में कैद हो गई, जिसमें वह अपने प्राइवेट पार्ट को कपड़े से साफ करता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह उसी कपड़े को जूस के बर्तन में डाल देता है।