देहरादून: रियलिटी चेक ने खोली बस संचालन की पोल, यात्रियों की सुरक्षा से किया जा रहा खिलवाड़
देहरादून-सहारनपुर रूट पर चलने वाली बसों में किए गए रियलिटी चेक के दौरान कई खामियां सामने आई हैं। जांच में पाया गया कि बसों में न तो फर्स्ट एड किट की सुविधा थी और न ही सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। यात्रियों की सुरक्षा और आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दावों के बावजूद बस संचालक सुरक्षा मानकों का पालन करते नहीं दिखे।