अटूट संकल्प और सतत प्रयास से ही मिलती है सफलता
छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूप सिंह मंडावी ने लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग संस्थान, कोण्डागांव में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से संवाद किया।
उन्होंने विद्यार्थियों को असफलता से घबराने के बजाय अपनी कमियों को पहचानकर निरंतर प्रयास करने, समय का सदुपयोग करने, नियमित अध्ययन और आत्मअनुशासन को सफलता की कुंजी बताया।
श्री मंडावी ने लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग संस्थान के शैक्षणिक वातावरण, समर्पित शिक्षकों और उत्कृष्ट परिणामों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
संवाद से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण का संचार हुआ।
#Kondagaon #Chhattisgarh #प्रतियोगी_परीक्षा
5 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Sep 13, 2026