गढ़वा: भीषण गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव, 21 अप्रैल से गढ़वा जिले में नया शेड्यूल लागू
Garhwa, Garhwa | Apr 20, 2026 भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों के कक्षा संचालन समय में बदलाव किया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, केजी से कक्षा 8 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी, जबकि कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है