जांजगीर: कोतवाली थाने में हंगामा, युवक ने पीया अज्ञात द्रव, सीसीटीवी कैमरे में कैद, बिलासपुर किया गया रेफर
जांजगीर-चांपा के कोतवाली थाना में एक युवक द्वारा हंगामा और संदिग्ध द्रव पीने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल की रात गोपाल शर्मा नशे की हालत में थाने पहुंचा और थाना प्रभारी के नाम से गाली-गलौज करने लगा। समझाने पर भी वह नहीं माना और हवालात में जाकर अपने साथ लाया अज्ञात द्रव पी लिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल।