कौंच: अंडा गांव के पास खेत पर रखे दो जनरेटरों के कॉपर फील्ड की चोरी, किसान को ₹50 हजार का नुकसान, तीन दिन बाद भी कार्रवाई नहीं
Konch, Jalaun | May 31, 2026 कोंच क्षेत्र के अंडा गांव के पास खेत में रखे दो जनरेटरों के अल्टरनेटर (कॉपर फील्ड) बीती 27 मई की रात चोर अंधेरे में चोरी कर ले गए, वही चोरी हुए अल्टरनेटरों की कीमत करीब 50 हजार रुपये है, दोनों जनरेटर ग्रीडिंग प्लांट निर्माण कार्य के लिए खेत में रखे गए थे, खेत पर पहुंचने पर किसान को चोरी की जानकारी हुई, पीड़ित ने शनिवार रात 8 बजे पुलिस से पुनः शिकायत की है।