धनबाद उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में साइकिल वितरण योजना के तहत आठवीं वर्ग में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ीं जाति के छात्र, छात्राओं के बीच निःशुल्क साईकिल वितरण हेतु मंगलवार कि दोपहर 3 बजे जिला स्तरीय साइकिल वितरण अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में की गई।