भीलवाड़ा: रीको में एक निजी फैक्ट्री के गेट पर उल्टा लहराता दिखा तिरंगा, लोगों में आक्रोश
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहां पूरा देश तिरंगे की शान में झूम रहा है, वहीं शुक्रवार को मंगलपुरा मार्ग स्थित रिको क्षेत्र की एक निजी टेक्सटाइल फैक्ट्री में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की घटना सामने आई है। फैक्ट्री के मुख्य प्रवेश द्वार पर तिरंगा उल्टा लगाया गया, जिसे देखकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला।